WhatsApp Channel

Join Now

Telegram Channel

Join Now

National Youth Day 2025 Theme: कब और क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय युवा दिवस?

By Ranjan Gupta

Updated on:

Follow Us:
National Youth Day 2025

National Youth Day 2025 Theme, Date, History and Importance: हर साल 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस (National Youth Day 2025) मनाया जाता है। 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में स्वामी विवेकानंद का जन्म हुआ था। भारत में इस दिन को मनाने की शुरुआत साल 1985 से शुरू हुई थी। तब से हर साल इस दिन को सेलिब्रेट किया जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1984 को ‘अंतरराष्ट्रीय युवा वर्ष’ घोषित किया था। जिसके बाद भारत सरकार ने इस पर विचार किया और 1984 से हर साल 12 जनवरी यानी स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने का निर्णय लिया। 12 जनवरी 1985 को पहली बार राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया था।

कब है राष्ट्रीय युवा दिवस ? National Youth Day 2025 Date

नाम तारीखथीम उद्देश्य
राष्ट्रीय युवा दिवस12 जनवरीराष्ट्र निर्माण के लिए युवा सशक्तिकरणविवेकानंद के आदर्शों पर चलना
National Youth Day 2025

राष्ट्रीय युवा दिवस 2025 का थीम | National Youth Day 2025 Theme

हर साल नेशनल यूथ डे यानी राष्ट्रीय युवा दिवस को सेलिब्रेट करने के लिए एक थीम (National Youth Day Theme) की घोषणा की जाती है। ये थीम हर वर्ष परिवर्तित होती रहती है। राष्ट्रीय युवा दिवस 2025 का थीम ‘राष्ट्र निर्माण के लिए युवा सशक्तिकरण’ है। वहीं, साल 2024 का Youth Day Theme था- ‘एक शतत भविष्य के लिए युवाओं को सशक्त बनाना’

National Youth Day 2025 Theme

नेशनल यूथ डे मनाने का उद्देश्य | Purpose of National Youth Day

किसी भी देश का भविष्य वहां के युवाओं पर निर्भर करता है और भारत में युवाओं की आबादी ज्यादा है। देश के युवाओं को सही मार्ग दर्शन कराने के मकसद से ये दिन मनाया जाता है और विवेकानंद जी के जन्मदिन पर इस दिन को मनाने का मकसद ही है उनके विचारों से युवाओं को प्रेरित करना।

ये भी पढ़ें: World Humanitarian Day 2024 Theme, campaign, Activities, Quotes

क्यों मनाया जाता है नेशनल यूथ डे ?

राष्ट्रीय युवा दिवस हमारे समाज में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और अपने समुदायों की बेहतरी के लिए काम करते रहने के लिए प्रोत्साहित करता है। नेशनल युवा डे युवाओं को यह सोचने पर मजबूर करता है कि वे देश और अपने समाज के लिए क्या कर सकते हैं। इसके साथ ही यह खास अवसर (Swami Vivekananda Jayanti 2025) युवाओं के लिए यह विचार करने का भी समय है कि वे भारत के भविष्य को आकार देने में क्या भूमिका निभा सकते हैं और वे देश के विकास और प्रगति में कैसे योगदान दे सकते हैं।

कैसे मनाया जाता है नेशनल युवा दिवस ?

देशभर में इस दिन को बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है। देशभर के विद्यालयों, महाविद्यालयों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में इस दिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। वहीं युवाओं द्वारा रैलियाँ निकाली जाती हैं, स्वामी विवेकानंद की प्रतिमाओं पर पूजा-पाठ किया जाता है, स्वामी विवेकानंद के साहित्य की प्रदर्शनी लगाई जाती है आदि। इसके अलावा, युवाओं को एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने अधिकारों का प्रयोग करने के बारे में बताने के लिए विभिन्न प्रकार के अभियान भी चलाए जाते हैं। 

ये भी पढ़ें: World Hindi Day | विश्व हिंदी दिवस 2025 का थीम, उद्देश्य, इतिहास

नेशनल यूथ डे का इतिहास | National Youth Day History

नेशनल यूथ डे के विषय में अगर हम इतिहास (National Youth Day History) के पन्नों को पलटकर देखें तो हम पाएंगे कि देश में पहली बार 12 जनवरी 1984 को भारत सरकार ने स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया।1984 के बाद से ही इस दिन को पूरे देश में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इस खास दिन (Swami Vivekananda Jayanti) सेलिब्रेट करने का मुख्य लक्ष्य युवाओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन और योगदान से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित करके राष्ट्र के लिए एक उज्जवल जीवन का निर्माण करना था। इसके साथ ही यह प्रयास करना था कि देश के युवा उनके विचारों से प्रेरित होकर देश की अर्थव्यवस्था को भी बढ़ाने में मदद कर सकें।

निष्कर्ष | Conclusion

उम्मीद है कि आपको ‘National Youth Day 2025 Theme, Date, History and Importance‘ पर हमारी यह जानकारी पसंद आई होगी। चाहें तो आप हमें कमेंट कर फीडबैक दे सकते हैं। अगर आप भी अपनी कविता या रचना हमारी साइट पर पोस्ट कराना चाहते हैं तो आप हमसे जुड़ सकते हैं। यहां क्लिक करके लिंक पर जाकर गूगल फॉम को भरें और इंतजार करें। आप हमारी दूसरी साइट Ratingswala.com को भी विजिट कर सकते है। वहां, मूवी, टेक खबरों के साथ साथ उसकी रिविव पढ़ने को मिलेंगे।

ये भी पढ़ें: International Youth Day 2024 Wishes, Quotes, Slogan in Hindi

National Youth Day FAQs

राष्ट्रीय युवा दिवस 2025 कब है?

उत्तर: 12 जनवरी

क्यों मनाते हैं राष्ट्रीय युवा दिवस?

उत्तर: स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन पर मनाया जाने वाला यह दिन युवाओं को आगे बढ़ाने के संदर्भ में मनाते हैं।

National Youth Day 2025 का थीम क्या है?

Ans: राष्ट्र निर्माण के लिए युवा सशक्तिकरण

Ranjan Gupta

मैं इस वेबसाइट का ऑनर हूं। कविताएं मेरे शौक का एक हिस्सा है जिसे मैनें 2019 में शुरुआत की थी। अब यह उससे काफी बढ़कर है। आपका सहयोग हमें हमेशा मजबूती देता आया है। गुजारिश है कि इसे बनाए रखे।

Leave a Comment