International Youth Day 2024 Wishes, Quotes, Slogan in Hindi

By Ranjan Gupta

Published on:

Follow Us
International Youth Day 2024

International Youth Day 2024: 12 अगस्त को हर साल दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। किसी भी देश के विकास में युवाओं का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। किसी भी युवा की सफलता एक समृद्ध समाज और राष्ट्र की नींव बन सकती है। युवा ताकतवर, ऊर्जावान और सोचने की क्षमता से भरा होता है। युवाओं की तरक्की के कुछ महत्वपूर्ण पहलू हो सकते हैं जैसे, शिक्षा, रोजगार, उद्यमिता, सामाजिक सेवा, स्वास्थ्य और आत्मरक्षा, सामाजिक समरसता, तकनीकी ऊर्जा आदि। हालांकि युवाओं का सही मार्गदर्शन होना भी जरूरी है। आइए इस लेख में जानते हैं International Youth Day 2024 Theme, Wishes, Quotes in Hindi…

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस 2024 की थीम | International Youth Day 2024 Theme

हर साल अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस एक निर्धारित थीम के साथ मनाया जाता है। साल 2024 के लिए अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस की थीम ‘फ्रॉम क्लिक्स टू प्रोग्रेस; यूथ डिजिटल पाथवेज फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट’ (From Clicks to Progress; Youth Digital Pathways For Sustainable Development’) रखी गई है। इससे पहले साल 2023 में इस दिवस की थीम ‘ग्रीन स्किल्स फॉर यूथ: टुवर्ड्स ए सस्टेनेबल वर्ल्ड’ (Green Skills for Youth: Towards a Sustainable World) रखी गई थी।

  • International Youth Day 2024 Theme: From Clicks to Progress; Youth Digital Pathways For Sustainable Development
  • International Youth Day 2023 Theme: Green Skills for Youth: Towards a Sustainable World.

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस 2024 की शुभकामनाएं | International Youth Day 2024 Wishes in Hindi

  1. अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! आपके जोश और जुनून से ही दुनिया में बदलाव की लहर आ सकती है। हमेशा अपने सपनों का पीछा करते रहें।
  2. युवाओं की शक्ति और साहस को सलाम! आप सभी को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।
  3. इस अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर, हर युवा को अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित होने का संदेश! आपके सपनों को सच करने का हौसला कभी कम न हो।
  4. युवाओं की ऊर्जा और संभावनाओं को नमन! अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर आपको ढेर सारी शुभकामनाएं। अपने प्रयासों से दुनिया को बेहतर बनाते रहें।
  5. युवाओं के जोश और उत्साह को नमन करते हुए, अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आपका उत्साह और साहस ही हमारे समाज का भविष्य है।
  6. अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर सभी युवा साथियों को शुभकामनाएं! आपके विचार और कार्य समाज में नई दिशा और नई रोशनी लाएंगे।
  7. युवाओं के उत्साह और उनके नए विचारों को सलाम! इस अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर, आपके सभी सपनों की पूर्ति हो, यही हमारी कामना है।
  8. आपकी मेहनत और संकल्प ही आपको सफलता के शिखर तक पहुंचाएंगे। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर आपको ढेर सारी शुभकामनाएं।
  9. अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर, सभी युवाओं को अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित होने का संदेश! आपकी सफलता ही हमारे समाज की ताकत है।
  10. युवाओं की ऊर्जा और उनकी सृजनात्मकता को नमन करते हुए, अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमेशा ऊंची उड़ान भरते रहें।

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस कब से और क्यों मनाया जाता है

संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 17 दिसंबर 1999 को यह फैसला लिया गया कि 12 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाएगा। यह फैसला युवाओं के लिए जिम्मेदार मंत्रियों के विश्व सम्मेलन द्वारा 1998 में दिए गए सुझाव के बाद लिया गया। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन पहली बार साल 2000 में किया गया था। संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1985 में अंतरराष्ट्रीय युवा वर्ष घोषित किया गया था।

युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद के विचार

1) “युवा जीवन सबसे अनमोल जीवन है, युवा अवस्था सर्वोत्तम समय है। जिस तरह से आप इस अवधि का उपयोग करते हैं वह आपके आने वाले सालों की प्रकृति तय करेगा।”

2) “पढ़ने के लिए जरूरी है एकाग्रता, एकाग्रता के लिए जरूरी है ध्यान। ध्यान से ही हम इन्द्रियों पर संयम रखकर एकाग्रता तक पहुँच बना सकते हैं।”

3) “कुछ मत पूछो, बदले में कुछ मत माँगो। जो देना है वो दो, वो तुम तक वापस आएगा पर उसके बारे में अभी मत सोचो।”

4) “शिक्षा कोई जानकारियों का बंडल नहीं जो दिमाग में रख दिया जाए और जिंदगी भर परेशान करते रहे। हमें तो ऐसे विचारों को संजोना है जो समाज-निर्माण, व्यक्ति-निर्माण, चरित्र-निर्माण करे।”

5) “किसी भी तरीके का भय ना रखो, निर्भय बनो, सारी शक्ति तुम्हारे अंदर ही है। कभी भी मत सोचो कि तुम कमजोर हो।”

युवा दिवस पर फेमस विचार | International Youth Day 2024 Famous Quotes

अगर आपको अक्सर लगता है कि सफलता आपके हाथ नहीं आ रही है तो शायद अब आपको अपनी कोशिशों में बदलाव लाने की जरूरत है। – ओशो

क्रोध में हजारों शब्दों को गलत बोलने से अच्छा, मौन वह एक शब्द है जो जीवन में शांति लाता है। – गौतम बुद्ध

आप अपना भविष्य नहीं बदल सकते, लेकिन अपनी आदतें बदल सकते हैं और निश्चित रूप से आपकी आदतें आपका भविष्य बदल देंगी। – एपीजे अब्दुल कमाल

जो भी व्यक्ति अपनी युवावस्था में सीखने पर ध्यान नहीं दे पता वह अपना अतीत खो देता है और वह भविष्य के लिए मर चूका होता है।- यूरीपाईड्स

मैं उस एकांत में रहता हूँ जो जवानी में तकलीफ देने वाली है, लेकिन परिपक्वता के दिनों में स्वादिष्ट थी।- ऐल्बर्ट आइंस्टीन

आप पैसों के बिना जवान हो सकते हैं लेकिन आप पैसो के बिना बूढ़े नहीं हो सकते।- अरस्तु

आप जवान सिर्फ एक बार होते है किन्तु आप काफी समय तक अपरिपक्व रह सकते है।- ओगडेन नैश

कैसे मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस 

हर साल इस दिन संयुक्त राष्ट्र एक थीम का चयन करता है। इसी थीम के इर्द गिर्द दुनिया भर में युवाओं के लिए और युवाओं के द्वारा कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। आम तौर पर इन कार्यक्रमों में परेड, म्यूजिक कॉन्सर्ट, प्रदर्शनियां का आयोजन होता है। इसके अलावा विभिन्न संचार माध्यमों से दुनियाभर में युवाओं के साथ संवाद किया जाता है।

Slogans on International Youth Day in Hindi  

  • सत्य को हज़ार तरीकों से बताया जा सकता है, फिर भी हर एक सत्य, सत्य ही रहेगा।
  • यदि स्वयं में विश्वास करना और अधिक विस्तार से पढ़ाया और अभ्यास कराया गया गया होता, तो मुझे यकीन है कि  बुराइयों और  दुःख का एक बहुत बड़ा हिस्सा गायब हो गया होता।
  • जो तुम सोचते हो वो हो जाओगे। यदि तुम खुद को कमजोर सोचते हो, तो तुम खुद को कमजोर महसूस करने लगोगे।
  • मस्तिष्क की शक्तियां सूर्य की किरणों के समान हैं। जब वो केन्द्रित होती हैं, तो चमक उठती हैं।
  • खुद को कमजोर समझना सबसे बड़ा पाप है।

FAQs

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस कब मनाया जाता है?

हर साल दुनियाभर में 12 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। 

राष्ट्रीय युवा दिवस 2024 का थीम क्या है?

राष्ट्रीय युवा दिवस 2024 की थीम है “एक सतत भविष्य के लिए युवा सशक्तिकरण।”

निष्कर्ष

हमें उम्मीद है कि आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी। हमनें इस लेख में नाग पंचमी को लेकर शुभकामना संदेश और स्टेट्स शेयर किया है। आप इसे अपने लोगों में शेयर कर सकते हैं। इसी तरह की जानकारी के लिए आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं। यहां तक पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

Read More: Nag Panchami 2024 Wishes in Hindi, Status, Messages

Ranjan Gupta

मैं इस वेबसाइट का ऑनर हूं। कविताएं मेरे शौक का एक हिस्सा है जिसे मैनें 2019 में शुरुआत की थी। अब यह उससे काफी बढ़कर है। आपका सहयोग हमें हमेशा मजबूती देता आया है। गुजारिश है कि इसे बनाए रखे।

Leave a Comment