WhatsApp Channel

Join Now

Telegram Channel

Join Now

World Hindi Day | विश्व हिंदी दिवस 2025 का थीम, उद्देश्य, इतिहास

By Ranjan Gupta

Updated on:

Follow Us:
World Hindi Day 2025 Theme, History

World Hindi Day 2025 Theme, History: प्रत्येक वर्ष 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को खास बनाने और मानने का उद्देश्य हिंदी भाषा को बढ़ावा देना तथा हिंदी के महत्व को समझना एवं समझाना है। world Hindi Day इसलिए भी अहम हो जाता है क्योंकि विश्व भर में हिंदी भाषा बोलने वाले लोग मिल जाते हैं। इस भाषा से दुनिया का कोई कोना अछूता नहीं है।

आज हिंदी की लोकप्रियता अमेरिका से लेकर जापान सभी जगह देखने को मिल रहा है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि हिंदी सिर्फ एक भाषा ही नहीं बल्कि इमोशन है जो लोगों को जोड़ने का काम करती है। इसलिए तो हम गर्व से कहते हैं- ‘हिंदी हैं हम।’ इस मौके पर आइए जानते हैं विश्व हिंदी दिवस के बारे में,  विश्व हिंदी दिवस का इतिहास, हिंदी दिवस 2025 का थीम, हिंदी दिवस का महत्व इत्यादि…

विश्व हिंदी दिवस मनाने का उद्देश्य | Purpose of World Hindi Day

इस दिन को मनाने का मकसद हिंदी भाषा को बढ़ावा देना तथा हिंदी के महत्व को समझना एवं समझाना है। इसका उद्देश्य दुनियाभर में हिंदी का प्रचार-प्रसार करना है। इसके साथ ही भारतीय संस्कृति को भी दूसरे देशों में पहुंचाना है।

World Hindi Day 2025 Theme

विश्व हिंदी दिवस 2025 थीम | World Hindi Day 2025 Theme

हर साल विश्व हिंदी दिवस एक खास थीम के साथ मनाया जाता है जो वैश्विक संदर्भ में भाषा की उभरती भूमिका को दर्शाता है। विश्व हिंदी दिवस 2025 की थीम की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है । थीम संभवतः डिजिटल युग में हिंदी को बढ़ावा देने पर केंद्रित होगी, जिसमें इस बात पर प्रकाश डाला जाएगा कि कैसे तकनीक और इंटरनेट ने हिंदी को दुनिया भर में नए दर्शकों तक पहुँचने में मदद की है।

ये भी पढ़ें: Friendship Day 2024 Wishes, Quotes, Status, Shayari in Hindi

विश्व हिंदी दिवस का इतिहास | History of World Hindi Diwas

पहली बार सन 1975 में उस समय की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा नागपुर में Hindi Diwas मनाया गया था।  जिसमें 30 देशों के 122 प्रतिनिधि शामिल हुए थे, लेकिन विश्व हिंदी दिवस औपचारिक रूप से मनाने की घोषणा साल 2006 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने की थी। जिसके बाद से हर साल इसे धूमधाम के साथ मनाया जाता है। जहां अंतर्राष्ट्रीय हिंदी दिवस 10 जनवरी को मनाया जाता है वहीं राष्ट्रीय हिंदी दिवस 14 सितंबर को सेलिब्रेट किया जाता है।

विश्व हिंदी दिवस का महत्व | Importance of World Hindi Day

मालूम हो कि सन 1949 में हिंदी को भारत का राजभाषा घोषित किया गया था। हिंदी सिर्फ हमारी ही राज भाषा नहीं, बल्कि यह पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका जैसे देशों में भी बोली जाती है। इसे भारत में ही नहीं, फिलीपींस, मॉरिशस, नेपाल, सूरीनाम, फिजी, तिब्बत, त्रिनिदाद और पाकिस्तान में भी हिंदी बोली जाती है। पिछले कुछ वर्षों में, हिंदी दुनिया भर में तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा बन गई है , जिसका उपयोग 600 मिलियन से अधिक लोग संचार, व्यवसाय और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए करते हैं। 

ये भी पढ़ें: World Photography Day 2024 Quotes, Theme, Facts, FAQs

हिंदी भाषा के बारे में | About Hindi Diwas

  • हिंदी भारत गणराज्य की 22 अनुसूचित भाषाओं में से एक है। इसका इतिहास भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के शुरुआती दिनों से जुड़ा है।
  • 14 सितंबर 1949 को भारत की संविधान सभा ने हिंदी को नव स्वतंत्र राष्ट्र की आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया था।
  • हिंदी केंद्र सरकार की दो आधिकारिक भाषाओं में से एक है। वहीं, दूसरी भाषा अंग्रेजी है। 

भारत के संविधान में राजभाषा से संबंधित प्रावधान

  1. भारतीय संविधान के भाग-17 में अनुच्छेद 343 से 351 तक राजभाषा से संबंधित उपबंध शामिल किये गए हैं। अनुच्छेद 351 ‘हिंदी भाषा के विकास के लिये निर्देश’ से संबंधित है।
  2. अनुच्छेद 120 (संसद में प्रयोग की जाने वाली भाषा)-भाग 17 में अनुच्छेद 348 के उपबंधों के अधीन रहते हुए, संसद में कार्य हिंदी में या अंग्रेजी में किया जाएगा।
  3. अनुच्छेद 343 (संघ की राजभाषा)- संघ की राजभाषा हिंदी और लिपि देवनागरी होगी, संघ के शासकीय प्रयोजनों के लिए प्रयोग होने वाले अंकों का रूप भारतीय अंकों का अंतर्राष्ट्रीय रूप होगा।

विश्व हिंदी दिवस और राष्ट्रीय हिंदी दिवस के बीच अंतर

पहलूराष्ट्रीय हिंदी दिवसविश्व हिंदी दिवस
तारीख14 सितंबर10 जनवरी
प्रथम अवलोकन19532006
उद्देश्यभारत की आधिकारिक भाषा के रूप में हिंदी को अपनाने का जश्नहिंदी का वैश्विक प्रचार-प्रसार
प्रमुख घटनाएँसरकारी कार्यक्रम, शैक्षिक गतिविधियाँवैश्विक सेमिनार, सांस्कृतिक कार्यक्रम
विश्व हिंदी दिवस और राष्ट्रीय हिंदी दिवस दोनों ही हिंदी भाषा के उत्सव हैं, फिर भी दोनों के बीच कुछ प्रमुख अंतर हैं।

निष्कर्ष

उम्मीद है कि आपको ‘World Hindi Day 2025 Theme, History‘ पर यह लेख पसंद आई होगी। चाहें तो आप हमें कमेंट कर फीडबैक दे सकते हैं। अगर आप भी अपनी कविता या रचना हमारी साइट पर पोस्ट कराना चाहते हैं तो आप हमसे जुड़ सकते हैं। यहां क्लिक करके लिंक पर जाकर गूगल फॉम को भरें और इंतजार करें। आप हमारी दूसरी साइट Ratingswala.com को भी विजिट कर सकते है। वहां, मूवी, टेक खबरों के साथ साथ उसकी रिविव पढ़ने को मिलेंगे।

ये भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2024: तारीख, दिन, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि पौराणिक कथाएं, इतिहास, महत्व 

FAQs

प्रतिवर्ष विश्व हिंदी दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर: 10 जनवरी

विश्व हिंदी दिवस 2025 का थीम क्या है?

उत्तर: अधिकारिक घोषणा फिलहाल नहीं की गई है।

हिंदी को कब राजकीय भाषा घोषित किया गया था?

उत्तर: सन 1949

विश्व हिंदी दिवस मनाने का उद्देश्य क्या है?

उत्तर: हिंदी भाषा को बढ़ावा देना तथा हिंदी के महत्व को समझना एवं समझाना है।

Ranjan Gupta

मैं इस वेबसाइट का ऑनर हूं। कविताएं मेरे शौक का एक हिस्सा है जिसे मैनें 2019 में शुरुआत की थी। अब यह उससे काफी बढ़कर है। आपका सहयोग हमें हमेशा मजबूती देता आया है। गुजारिश है कि इसे बनाए रखे।

Leave a Comment