International Womens Day 2025: 8 मार्च को पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है, जो नारी सशक्तिकरण और समानता का प्रतीक है। यह दिन महिलाओं के लिए काफी स्पेशल है। उनके समान अधिकार और बराबरी को बढ़ावा देता है। उनकी उपलब्धियां बताता है और विमेन एम्पॉवरमेंट को बढ़ावा देता है। इस दिन महिलाओं से जुड़े हर मुद्दे पर खुलकर बात की जाती है।
Table of Contents
International Womens Day 2025 Theme
अंतर्राष्ट्रीय दिवस की थीम पहली बार 1996 में रखी गई। तब से हर साल एक खास थीम रखी जाती है। 2024 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम ‘इंस्पायर इंक्लूजन’ रखी गई थी। इस बार 2025 में इंटरनेशनल विमेंट डे की थीम ‘Accelerate Action’ है। यह थीम महिलाओं को समानता देने में तेजी लाने पर फोकस करना है।

International Womens Day Purpose
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का उद्देश्य महिलाओं के संघर्ष, उनके अधिकारों और समाज में उनकी भूमिका के प्रति अवेयरनेस बढ़ाना है। ये आर्थिक असमानता, राजनीतिक प्रतिनिधित्व में कमी और जेंडर आधारित हिंसा जैसी मौजूदा चुनौतियों पर भी फोकस करता है। ये दिन जेंडर इक्वालिटी हासिल करने के लिए की गई प्रगति और उठाए गए जरूरी कदमों की याद दिलाता है।
International Women’s Day History
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की इतिहास की बात करें तो इसे मनाने की शुरुआत 20वीं सदी से हुई थी। 1908 में अमेरिका में कामकाजी महिलाओं ने कम वेतन, लंबे कार्य घंटे और मतदान के अधिकार की मांग को लेकर न्यूयॉर्क में प्रदर्शन किया।इसके एक साल बाद 1909 में अमेरिका की सोशलिस्ट पार्टी ने 28 फरवरी को पहला राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया।
बाद में क्लारा जेटकिन नाम की समाजवादी नेता ने 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस घोषित करने का प्रस्ताव रखा। संयुक्त राष्ट्र (UN) ने 1975 को आधिकारिक रूप से 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की घोषणा की।
Significance of International Womens Day
ये दिन जेंडर इक्वालिटी को उजागर करता है और महिलाओं को लेकर बदलाव लाने के लिए प्रोत्साहित करता है। यह दिन समाज को यह याद दिलाने का अवसर है कि महिलाओं को अब भी पुरुषों के निर्णयों पर निर्भर रहना पड़ता है, चाहे वह घर हो या वर्किंग प्लेस। इस दिन के जरिए महिलाओं को हर क्षेत्र में समान अधिकार और अवसर मिलने की दिशा में कदम बढ़ाने की प्रेरणा दी जाती है।
ये भी पढ़ें: International Youth Day 2024 Wishes, Quotes, Slogan in Hindi