The meaning and truth of life: उपनिषद कहते है-चरैवेति, चरैवेति अर्थात् चलते रहो। चलते रहने का नाम जीवन है। हर स्थिति और परिस्थिति में आगे ही बढ़ते जाने का नाम जीवन है। मनुष्य कि जिंदगी एक अहम वरदान है। यह एक अमूल्य अवसर है हर चीज के बारे में जानने का। इसमें अनेक बाधाएं आएंगी। लेकिन लगातार कोशिश ही सफलता लाती है। धीरे धीरे बहती हुई एक धारा पत्थर में छेद कर देती है। निरंतर प्रयास होना चाहिए। इस अनमोल मनुष्य जीवन को सही मार्ग में लगा कर परमात्मा को जानना ही हमारा ध्येय होना चाहिए। यह मुश्किल जरूर है लेकिन नामुमकिन नहीं।
Table of Contents
जीवन का अर्थ
जीवन का अर्थ जीवन में पूर्णता की खोज है, लेकिन यह पूर्णता क्या है यह समझना आवश्यक है। पूर्णता केवल सब कुछ पाने में नहीं है, बल्कि जो मिला है उसमें संतुष्ट रहने में है। जीवन का उद्देश्य जीवन का अर्थ है, इसकी खोज में भाग्य सबसे बड़ी भूमिका निभाता है क्योंकि भाग्य को कर्म से अलग करके नहीं देखा जा सकता है। प्रारब्ध नियति है।

जीवन का अर्थ क्या है बोलो,
क्यों चलती है सांसों की डोरी?
कभी हंसी है, कभी ये आँसू,
कभी लगे सपनों की चोरी।
राहें कितनी कठिन हैं लेकिन,
चलना ही तो जीवन है,
धूप छाँव के इस मेले में,
हर पल इक परीक्षण है।
कभी खुशी से झूम उठे हम,
कभी ग़म में खो जाते,
कभी सवालों में उलझे,
तो कभी जवाब पा जाते।
जीवन बहता एक सरिता सा,
रुकना इसका धर्म नहीं,
हर लम्हा एक सीख हमें दे,
संघर्षों से डरना कर्म नहीं।
प्यार लुटाओ, हँसी बिखेरो,
मत बांधो इसको बंधनों में,
जीवन का अर्थ यही सिखाए,
रह लो सबके संग सपनों में।
Dr.arti
in Hinglish
jiivan kaa arth kyaa hai bolo,
kyon chalatii hai saanson kii ḍorii?
kabhii hamsii hai, kabhii ye aansuu,
kabhii lage sapanon kii chorii.
raahen kitanii kaṭhin hain lekin,
chalanaa hii to jiivan hai,
dhuup chhaanv ke is mele men,
har pal ik pariikshaṇ hai.
kabhii khushii se jhuum uṭhe ham,
kabhii gam men kho jaate,
kabhii savaalon men ulajhe,
to kabhii javaab paa jaate.
jiivan bahataa ek saritaa saa,
rukanaa isakaa dharm nahiin,
har lamhaa ek siikh hamen de,
sangharshon se ḍaranaa karm nahiin.
pyaar luṭaao, hansii bikhero,
mat baandho isako bandhanon men,
jiivan kaa arth yahii sikhaae,
rah lo sabake sang sapanon men.
मृत्यु – जीवन का सच
संसार की वास्तविकता ईश्वर की वास्तविकता है। संसार में जो कुछ भी मूल्य है वह ईश्वर की प्रकृति है। हमने जो समझा है, उसके अनुसार जीवन का अर्थ है जिसमें चेतना हो तथा चेतना से वह भिन्न न हो।

जीवन है एक नदी सा बहता,
मृत्यु उसका मिलन अंत में होता।
जन्म लेते ही धड़कनें शुरू हो जाती हैं,
और फिर एक दिन ये रुक ही जाती हैं।
आती है मृत्यु हर किसी के द्वार,
छोड़ जाती है बस एक अधूरा सफर प्यार।
कोई राजा हो या फिर कोई ग़रीब,
इसके आगे बराबर हैं सभी के नसीब।
जीवन का रंगमंच, किरदार निभाते,
आते और जाते, अपनी छाप छोड़ जाते।
कुछ यादें मीठी, कुछ कड़वी रह जातीं,
मृत्यु की चादर सबको ओढ़ा जाती।
समय का पहिया घूमता रहता निरंतर,
जीवन की डोर बंधती, फिर टूटती निरंतर।
मिट्टी से बने हैं, मिट्टी में मिल जाएंगे,
मृत्यु ही जीवन का सच, ये समझ जाएंगे।
पं• उत्तम शर्मा
in Hinglish
jiivan hai ek nadii saa bahataa,
mṛtyu usakaa milan amt men hotaa.
janm lete hii dhadakanen shuruu ho jaatii hain,
owr phir ek din ye ruk hii jaatii hain.
aatii hai mṛtyu har kisii ke dvaar,
chhod jaatii hai bas ek adhuuraa saphar pyaara.
koii raajaa ho yaa phir koii gariib,
isake aage baraabar hain sabhii ke nasiiba.
jiivan kaa rangamanch, kiradaar nibhaate,
aate owr jaate, apanii chhaap chhod jaate.
kuchh yaaden miiṭhii, kuchh kadavii rah jaatiin,
mṛtyu kii chaadar sabako odhaa jaatii.
samay kaa pahiyaa ghuumataa rahataa nirantar,
jiivan kii ḍor bandhatii, phir ṭuuṭatii nirantara.
miṭṭii se bane hain, miṭṭii men mil jaaenge,
mṛtyu hii jiivan kaa sach, ye samajh jaaenge.
निष्कर्ष
उम्मीद है कि आपको The meaning and truth of life कविताएं पसंद आई होगी। चाहें तो आप हमें कमेंट कर फीडबैक दे सकते हैं। अगर आप भी अपनी कविता या रचना हमारी साइट पर पोस्ट कराना चाहते हैं तो आप हमसे जुड़ सकते हैं। यहां क्लिक करके लिंक पर जाकर गूगल फॉम को भरें और इंतजार करें। आप हमारी दूसरी साइट Ratingswala.com को भी विजिट कर सकते है। वहां, मूवी, टेक खबरों के साथ साथ उसकी रिविव पढ़ने को मिलेंगे।
ये भी पढ़ें: 5+ Inspiring Hindi Poems on Life Struggles