WhatsApp Channel

Join Now

Telegram Channel

Join Now

उलझने | Complications in Life | Hindi Poetry

By Ranjan Gupta

Published on:

Follow Us:
Complications in Life Poem in hindi

Complications in Life Poem in hindi: उलझनें कभी भी आपको पीछा नहीं छोड़ती। जीवन में कभी न कभी ये ऐसी चोट दे जाती है जिसका हमें अंदाजा भी नहीं होता और ना ही उसकी उम्मीद होती है। जीवन में बहुत जरूरी है कि उलझन पैदा ना होने दें। अगर आप चाहते हैं कि ऐसी स्थिति ना ही बनें तो आपको अपने हौसलें काफी बुलंद रखने होंगे। इसी विषय पर मासूम जी ने एक सुंदर कविता लिखी है। बिना किसी देरी के आइए पढ़ते हैं…

उलझने | Complications in Life

ये क्या उलझने है, ये क्यों उलझने है
खुद को ही करती परेशान ये उलझने है।
ये क्या उलझने है…

किसी बात का कोई वास्ता है या नहीं है
मगर बस हर शब्द पर परेशान यूहीं है।
ये क्या उलझने है…..

जलती है बाती मगर ये दर्द दिए का है
खामोश है कोई मगर गम बयां शोर में है ।
ये क्या उलझने है …..

जो पाठ सिखा किताबों में लिखा कहीं है
जिंदगी में मगर वजूद इसका कहीं नहीं है।
ये क्या उलझने है….

खुद को परेशान करती है
खुद से सवाल खुद से ही जवाब ढूंढती है
ये क्या उलझने है ….

Poet: Masoom

उम्मीद है कि आपको ‘Complications in Life Poetry‘ कविता पसंद आई होगी। चाहें तो आप हमें कमेंट कर फीडबैक दे सकते हैं। अगर आप भी अपनी कविता या रचना हमारी साइट पर पोस्ट कराना चाहते हैं तो आप हमसे जुड़ सकते हैं। यहां क्लिक करके लिंक पर जाकर गूगल फॉम को भरें और इंतजार करें। आप हमारी दूसरी साइट Ratingswala.com को भी विजिट कर सकते है। वहां, मूवी, टेक खबरों के साथ साथ उसकी रिविव पढ़ने को मिलेंगे।

ये भी पढ़ें: नाराज़ होना हो तो हो लेना | Complicated relationship poems hindi

Ranjan Gupta

मैं इस वेबसाइट का ऑनर हूं। कविताएं मेरे शौक का एक हिस्सा है जिसे मैनें 2019 में शुरुआत की थी। अब यह उससे काफी बढ़कर है। आपका सहयोग हमें हमेशा मजबूती देता आया है। गुजारिश है कि इसे बनाए रखे।

Leave a Comment