Atal Bihari Vajpayee Poems in Hindi: भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेजी की आज (25 दिंसबर) 100वीं जयंती है। इस दिन को अटल बिहारी वाजपेयी की याद में सुशासन दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। अटल बिहारी वाजपेयी एक दिग्गज नेता थे और उन्होंने विरोधी दलों के बीच भी एक खास मुकाम हासिल किया था। यहां तक कि जवाहर लाल नेहरू ने भविष्यवाणी करते हुए कह दिया था कि एक दिन अटल बिहारी वाजपेयी भारत के प्रधानमंत्री होंगे।
दुनिया को भारत की परमाणु शक्ति का एहसास दिलाने वाले भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ही थे। अनेक अंतर्राष्ट्रीय दबावों के बाद भी उन्होंने पोखरण परमाणु परीक्षण को करवाया और भारत को एक परमाणु शक्ति सम्पन्न देश बनाया।
अटल बिहारी वाजपेयी को कई बार सम्मनित किया जा चुका है। उन्हें 1992 में पद्म विभूषण, 1994 में लोकमान्य तिलक पुरस्कार, श्रेष्ठ सांसद पुरस्कार व गोविंद वल्लभ पंत जैसे पुरस्कारों से नवाजा गया। उनको दिसम्बर, 2014 में देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से भी नवाजा गया। आइए इस शुभ दिन पर उनके ऊपर शानदार कविता पढ़ते हैं…
अटल बिहारी जी | Atal Bihari Vajpayee Poems in Hindi
अटल सदैव , अटल थे।
भले ही वे कभी मौन थे।
माँ भारती के लाल,
सच्चे वे कोहिनूर थे।
वाणी में थी प्रखरता,
सदैव देशहित था।
सबको साथ ले चलने वाले,
सूर्य का वे प्रकाश थे।
जब गरजते वे खड़े जहाँ,
शब्द परमाणु बम थे।
शत्रु भी उनके आगे,
रहते सदैव स्तब्ध थे।
कवि की कल्पना थे,
माँ भारती का दुलार थे।
हिंदुत्व को मानने वाले,
जन-जन की वे आस थे।
श्री राम जी के भक्त थे,
हर स्थिति में सशक्त थे।
विदेशी भी उनके आगे,
रहते सदा निशब्द थे।
कविराज :- डाॅ. महेश®बालपांडे
उम्मीद है कि आपको ‘Atal Bihari Vajpayee Poems in Hindi‘ कविता पसंद आई होगी। चाहें तो आप हमें कमेंट कर फीडबैक दे सकते हैं। अगर आप भी अपनी कविता या रचना हमारी साइट पर पोस्ट कराना चाहते हैं तो आप हमसे जुड़ सकते हैं। यहां क्लिक करके लिंक पर जाकर गूगल फॉम को भरें और इंतजार करें। आप हमारी दूसरी साइट Ratingswala.com को भी विजिट कर सकते है। वहां, मूवी, टेक खबरों के साथ साथ उसकी रिविव पढ़ने को मिलेंगे।
ये भी पढ़ें: नारी की वर्तमान स्थिति | Short poems about a strong woman