Hindi Poem on Air India Ahmedabad plane crash: हाल ही में 12 जून 2025 को अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 एक दुखद विमान दुर्घटना का शिकार हो गई। यह बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद, लगभग 36 सेकंड में, एक आवासीय क्षेत्र में, विशेष रूप से बी.जे. मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल ब्लॉक से टकराकर क्रैश हो गया।
इस दुर्घटना में विमान में सवार 242 लोगों (230 यात्री और 12 क्रू मेंबर) में से 241 की मौत हो गई। विमान से बाहर फेंका गया एक यात्री, ब्रिटिश नागरिक रमेश विश्वास कुमार, चमत्कारिक रूप से बच गया। इसके अलावा, जमीन पर भी हॉस्टल की इमारत और आसपास के क्षेत्र में कम से कम 38 लोगों की मौत हो गई, जिससे यह इतिहास की सबसे घातक विमान दुर्घटनाओं में से एक बन गई।

उड़ती मौत AI171: अहमदाबाद टू लंदन | Hindi Poem on Air India Ahmedabad plane crash
क्या से क्या हो गया, एक पल में ये खुदा। कैसा भाग्य ने खेल खेला, अपनों से अपने हो गए जुदा। हंसता खेलता सफर शुरू, अहमदाबाद से लंदन का। कोई घूमने, कोई मिलने, कोई घर वापस जा रहा था। सपनों की उड़ान अपनों को, दे गई सदमा बड़ा भारी। कोई जमीन पर रौंदा गया, जो सफर में भी न था सवारी। कोई मौत को चकमा देकर, जिंदा है सही सलामत। सैकड़ों को निगल डाला, कैसी मौत थी भयानक। जो बच न पाए इस सफर में, मां- बाप, भाई- बहन,बच्चें, हे ईश्वर अब न हो दोबारा ऐसे, अगर हम है तेरे बच्चे सच्चे। हवा में उड़ता हुआ ताबूत, मौत का सौदागर निकला। सबसे करो प्रेम जीवन में, कल का नहीं यहाँ भरोसा। कविराज: महेश बालपांडे
उम्मीद है कि आपको Hindi Poem on Air India Ahmedabad plane crash पसंद आई होगी। आप अपनी राय कमेंट बॉक्स में हमें दे सकते हैं। आप हमारी दूसरी साइट Ratingswala को भी विजिट कर सकते हैं।
Read More: ऑपरेशन सिंदूर पर कविता | क्या जश्न हर बार जरूरी है? Hindi Poem on operation sindoor