WhatsApp Channel

Join Now

Telegram Channel

Join Now

एकतरफा प्यार | Short poems on one-sided love

By Ranjan Gupta

Updated on:

Follow Us:
Short poems on one-sided love in Hindi

Short poems on one-sided love in Hindi: नमस्कार दोस्तों! हमारे ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है। हम यहां रोज किसी न किसी विषय पर बेहतरीन हिंदी कविता लेकर आते रहते हैं। इस लेख में भी हम शानदार कविता को पढ़ेंगे। यहां हमने one-sided love in Hindi विषय पर कविता लिखी है। अगर आपको पसंद आए तो आप हमें कमेंट कर जरूत बताएं। वहीं, अगर आप भी अपनी रचना भेजना चाहते हैं तो आप हमें भेज सकते हैं। आइए कविता पढ़ते हैं..

Short poems on one-sided love in Hindi

बात थोड़ी पुरानी है 
प्रेम की अद्भुत कहानी है

हम थोड़े सयाने थे
देख उनको दीवाने थे
राहत दिल को न तब थी
चाहत कम न अब है

दिन उनके परवाने थे
रोज़ नए बहाने थे
वक्त जरा मुश्किल थी
उनसे मिलना ही मंजिल थी

प्रेम मानो मेरे तरफ से था
बंदगी उसके साथ का था
तोहमतें न लग जाए
वजन अधिक समाज का था

लगता था वो समझती है
शबब को परखती है
सोच बड़ा निश्छल था
मन जरा सा चंचल था

बताने को हिम्मत करता
साथ चलने को मिन्नत करता
प्यार का तुम प्रस्ताव रखो
इतना कहने को जुर्रत करता

ढूंढे कई रास्ते मैंने भी थे
कहीं साथ चलने को 
कांटा मिला, हमसफर न मिला
दुःख साथ बाटने को

न जाने क्यों उम्मीद_वार बैठा था
एक अनजान राह पकड़ बैठा था
चाहता हूं उसको ये पता चले
कहीं सुहाना वो समय था।

रंजन गुप्ता

उम्मीद है कि आपको Short poems on one-sided love in Hindi कविता पसंद आई होगी। चाहें तो आप हमें कमेंट कर फीडबैक दे सकते हैं। अगर आप भी अपनी कविता या रचना हमारी साइट पर पोस्ट कराना चाहते हैं तो आप हमसे जुड़ सकते हैं। यहां क्लिक करके लिंक पर जाकर गूगल फॉम को भरें और इंतजार करें। आप हमारी दूसरी साइट Ratingswala.com को भी विजिट कर सकते है। वहां, मूवी, टेक खबरों के साथ साथ उसकी रिविव पढ़ने को मिलेंगे।

Read More: कोई खरीदने आया है..| One sided love hindi poetry

ये भी पढ़ें: एकतरफा प्यार की गवाही | One-Sided Love Poetry hindi

Ranjan Gupta

मैं इस वेबसाइट का ऑनर हूं। कविताएं मेरे शौक का एक हिस्सा है जिसे मैनें 2019 में शुरुआत की थी। अब यह उससे काफी बढ़कर है। आपका सहयोग हमें हमेशा मजबूती देता आया है। गुजारिश है कि इसे बनाए रखे।

3 thoughts on “एकतरफा प्यार | Short poems on one-sided love”

Leave a Comment