Breakup poem in hindi: जब इंसान का अपने पार्टनर के साथ ब्रेकअप होता है तो वो समय इंसान के साथ काफी मुश्किल होता है काफी बुरा लगता है और दिल को यह ख्याल हमेशा आता है या हम हमेशा सोचते रहते है की आखिर उसने मेरे साथ ऐसा क्यों किया। अक्सर व्यक्ति अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में संकोच करता है। लेकिन ब्रेकअप से गुज़रते समय, खुद को समझाना और संभालना बहुत मुश्किल होता है। आइए देखते हैं Breakup poem in hindi..
उमड़ते जज़्बात | Breakup poem in hindi
सुना है ये वक्त किसी की इंतज़ार नहीं करती,
फिर क्यों हम किसी के इंतजार में घंटों लगा देते है
हमने वादा किया था कि तुम्हे(वक्त) और हमें साथ-साथ चलना है
फिर क्यों हम अपने आप को किसी के पीछे छोड़ देना चाहते हैं
ये जिस्मानी और रूहानी एहसास तो अब खोखली सी
मुस्कान-ए-जंग मात्र ही है जिससे हम जूझ रहे है
शायद हम भी नये वाले आप में
पुराने वाले तुम ढूंढ़ने की गुस्ताखी कर रहे हैं
होता बहुत खूबसूरत लम्हा जब
वो भी उसी तरह हम पे मरते जैसे हम मर रहे हैं
हम लाख कोशिशें क्यों न कर ले अपनी ज़िन्दगी में,
पर प्यार में हारना लाज़मी-सा लगने लगा है
एक बार फिर हम अपने इश्क की
कुछ क्षण भेंट के मोहताज होने लगे हैं
शायद इसलिए कि आगे का जीवन सुकून से बीते,
इसकी चिंता सताने लगी है
अब तो तुम्हारी यादें भी कहती है इठला कर,
चलो वहां जहां बेड़ियों की गुंजाइश न हो तनिक भर
यही रब से इल्तिज़ा रहेगी,
खुश रहो हमेशा यही दुआ रहेगी।
रंजन गुप्ता
उम्मीद है कि Breakup poem in hindi आपको पसंद आई होगी। अगर आप भी अपनी कविता या रचना हमारी साइट पर पोस्ट कराना चाहते हैं तो आप हमसे जुड़ सकते हैं। यहां क्लिक करके लिंक पर जाकर गूगल फॉम को भरें और इंतजार करें। आप हमारी दूसरी साइट Ratingswala.com को भी विजिट कर सकते है। वहां, मूवी, टेक खबरों के साथ साथ उसकी रिविव पढ़ने को मिलेंगे।
ये भी पढ़ें: Heartfelt breakup Poem in hindi | हिंदी Breakup कविता














